Uttar Pradesh News : इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टचार विरोधी ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट थाना मंडुवाडीह फांसी लगाकर युवती की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में युवती वंदना यादव (23) की फांसी लगाकर मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार सुबह मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को लक्ष्मी विहार कालोनी, पहाड़ी गांव, बीएलडब्ल्यू निवासी राम प्रवेश यादव ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री वंदना यादव के दरवाजा बंद कर फांसी लगाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव कर रहे हैं। इसी मामले में पुलिस ने कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के महुआ महोई मुर्रा निवासी अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह (29) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मंडुवाडीह थाने में मुकदमा अपराध संख्या 287/26, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे




Subscribe to my channel