Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना मंडुवाडीह अंतर्गत दुकान में घुसकर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
इंडियन क्राईम न्यूज भ्रष्टचार विरोधी ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी एवं छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मण्डुवाडीह पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दुकान में घुसकर चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए सिगरेट, चॉकलेट एवं नकदी बरामद की गई है।
एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित मण्डुवाडीह थाना पुलिस टीम ने रविवार को राजू राजभर पुत्र लोहा राजभर, निवासी ग्राम दुल्लहपुर, थाना बड़ागांव, जनपद गाजीपुर, हाल पता अवलेशपुर, थाना चितईपुर, वाराणसी को नाथूपुर से डीएलडब्ल्यू जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को वादी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुकान में घुसकर सिगरेट, चॉकलेट एवं नकदी चोरी किए जाने की शिकायत की गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मण्डुवाडीह थाना प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




Subscribe to my channel