IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News बालोद यातायात पुलिस द्वारा नाबालिक स्कूली वाहन चालकों के विरूद्व चलाया गया विशेष मोटर चेकिंग अभियान।

नाबालिक वाहन चालक के पालकों को बुलाकर दिया गया समझाईश।

रिपोर्टर गौरीशंकर दल्लीराजहरा बालोद छत्तीसगढ़

विशेष चेकिंग के दौरान 28 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 10,700 रू.वसूला गया जुर्माना।

बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान, नाबालिक बच्चांे को न चलाने दे वाहन।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक श्री बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में ंयातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में यातायात विभाग बालोद द्वारा दिनांक 25.07.2023 को नाबालिक स्कुली वाहन चालकों के विरूद्व विशेष मोटरयान चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का उद्देश्य नाबालिक स्कूली बच्चों को दोपहिया वाहन चालने पर रोक लगाना एवं पालकों को समझाईश देना था। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नाबालिक वाहन चालकों को यातायात कार्यालय बालोद के सामने जय स्तंभ चौक बालोद में कार्यवाही कर नाबालिक बच्चों के पालकों को बुलाकर समझाईश दिया गया साथ ही 29 चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 10,700 रू. जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही भी किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button