उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News शान्ति व्यवस्था भंग करने में थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

यातायात नियमों का उल्लंघन करने/ मिशन मर्यादा के तहत कुल 147 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री नरेन्द्र पंत, क्षेत्राधिकारी धारचुला श्री परवेज अली, के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंड ड्राइविंग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत 25.07.2023 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान, सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 मोहन सिंह बिष्ट निवासी बनौला गांव गंगोलीहाट को लड़ाई झगड़ा मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने/ मिशन मर्यादा के तहत कुल 147 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button