Uttar Pradesh News 24 घंटे चलने वाला सातवीं मोहर्रम का जुलूस कल , पिहानी में पुलिस प्रशासन चौकन्ना

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की याद में कल बुधवार को सातवीं मोहर्रम का जुलूस अपनी रिवायती शान के साथ उठाया जायेगा। जुलूस में शामिल हजरत कासिम की शबीहे ताबूत, जरी, अलम और ताजिए को अकीदतमंद बोसे देंगे। जुलूस के दौरान मातमी अंजुमनों के सदस्यों ने छुरियों के मातम से अपने सीने लहूलहान कर शहीदे करबला हजरत कासिम को पुरसा पेश करेंगे। रौजा गेट पर बच्चों ने कमा लगाकर जंग-ए- करबला का गम मनाया जायेगा। जुलूस में महिला गमख्वारों ने भी उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। सातवी मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारी सुरक्षा के कड़े इंतजाम आज से ही शुरु कर दिया है। चौहट्टा मस्जिद के आसपास मोहल्ला पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो जाएगा। करबला की जंग में इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम को सातवीं मोहर्रम के दिन शहीद कर दिया गया था। इसी की याद में प्रतिवर्ष शियाओं की ओर से पिहानी में यह जुलूस निकाला जाता है। सुबह जुलूस की शुरूआत इमामाबाड़ा मीरसराय से होगी।
जुलूस में हजरत कासिम की शबीहे ताबूत, ज़री और अलम शामिल होंगे। जगह- जगह कयाम करता हुआ जुलूस परम्परागत रास्तों से दोपहर 2 बजे चौहट्टा चौराहा पहुंचेगा। 2:17 बजे मोहल्ला खुर्मुली से आए दूसरे जुलूस का मिलाप कराया जायेगा। यहां नौजवानाें ने छुरियाें का मातम करते हुए अपने सीने लाल करेंगे नौहाख्वानी और सीनाजनी के बीच लब्बैक या हुसैन की दर्दनाक सदाओं के साथ जुलूस इस्लामगंज, यूसुफजई, नईबस्ती और कटराबाजार मोहल्लों से गुजरता हुआ सदर जहां रौजा गेट पहुंचेगा। रौजा गेट पर कयाम के बीच ही छिपीटोला और लोहानी से आए दो अन्य जुलूसों का मिलाप होगा। यहां पर मासूम बच्चों को कमा (माथे पर चीरा) लगाकर गमे शहादते हुसैन मनाया जायेगा। देर शाम को जुलूस लोहानी व मुरीदखानी मोहल्लों में पहुंचेगा। जुलूस की सुरक्षा के लिए अभिसूचना इकाई भी सक्रिय हो गई है।


Subscribe to my channel