खेलराजस्थान

Rajasthan News जयपुर दांतिल में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

पंचायत समिति पावटा की दांतिल पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय श्री इंद्र सिंह भाटी की सातवीं पुण्यतिथि पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है। युवा पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों में भी रूचि रखकर अपने शारीरिक विकास का ध्यान रख पाए ,खेलों से युवाओं का शारीरिक -मानसिक- सामाजिक विकास होता है। इसी भावना के साथ हर वर्ष ग्राम दांतिल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बशर्ते उन्हें तलाश कर खेल की तैयारी में सहयोग करने की आवश्यकता है। जिससे वह अपना व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें, मुख्य अतिथि ने बताया कि आज के जीवन में इस वातावरण में युवाओं को अपनी शिक्षा के साथ साथ शारीरिक विकास व मानसिक विकास पर भी ध्यान देना आवश्यक है। तब जाकर संपूर्ण तरीके से विकसित हो सकता है। प्रतियोगिता संयोजक भाटी परिवार के रामकुमार सिंह भाटी ने परिवार की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया, प्रतियोगिता में 400 मीटर, 800 मीटर, 1600मीटर दौड़ में सैकड़ों बालक बालिकाओं ने भाग लिया। दौड़ में प्रथम विजेता को ₹2100 रु व स्मृति चिन्ह तथा मेडल प्रदान किया गया, द्वितीय विजेता को 1100 रुपए स्मृति चिन्ह व मेडल, तृतीय विजेता को ₹551 स्मृति चिन्ह तथा मेडल प्रदान किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच दांतिल श्रीमती किरण देवी व मुख्यतिथि महंत मनसा माता आश्रम दांतिल अरुनपुरी जी महाराज रहे,तथा विशिष्ठ अतिथि कोटपूतली पूर्व विधायक श्री सुभाष शर्मा, जनता दल प्रदेशाध्यक्ष श्री रामनिवास यादव,प्रदेशाध्यक्ष राजपूत युवा शक्ति राजस्थान श्री नारायण सिंह बहाली,संरक्षक श्री पृथ्वी सिंह राठौड़(लूणवा),sms हॉस्पिटल नर्सिंग अधीक्षक श्री सुरेश मीणा ,राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री अजय सिंह बघेल,प्रदेश सह संयोजक श्री अभिषेक शर्मा, भाजपा नेता श्री मुकेश गोयल, पार्षद श्री भोमाराम गुर्जर, पूर्व पार्षद श्री धूड़ सिंह शेखावत,chc इंचार्ज डॉ हरि यादव ,सरपंच प्रतिनिधि भूरी भड़ाज श्री सीताराम जी ,पूर्व सरपंच दांतिल श्री गोदराज शर्मा,रामपुरा प.स.स. श्री नरेंद्र गुर्जर,प. स. स.दांतिल श्री राजू मीणा,राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय समस्त स्टाफ ,सरपंच द्वारिकपुरा श्री रोहित बायला, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष श्री मामराज गुर्जर,पूर्व सरपंच श्रीमती बसंती देवी,श्री करण सिंह तंवर,सूबेदार श्री रघुवीर सिंह तंवर,श्री नेहपाल सिंह तंवर,श्री अभय प्रताप सिंह दांतिल, श्री राहुल सिंह तंवर एवम समस्त ग्रामीण दांतिल,द्वारिकपुरा, सुदरपुरा मौजूद रहे ।रेफ़री श्री अजीत सिंह चौहान,श्री बलवीर फौजी, श्री हजारी जी गुर्जर,मंच संचालन महेश प्रजापति, गुरुजी सुभाष सैनी व हरि सिंह भाटी ने किया। भाटी परिवार की और से आयोजक रामकुमार सिंह भाटी ने सभी पधारे अतिथियों,आगंतुकों, रेफ़री, ग्रामवासियों ,विद्यालय स्टाफ़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button