मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News किशनगढ़ क्षेत्र में कोंग्रेस नेताओ ने किया आदिवासियों का सम्मान

सैकड़ो आदिवासियों ने ली कोंग्रेस की सदस्यता

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बिजावर  भाजपा नेता द्वारा पूर्व में एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर अपना रोब दिखाया था हालांकि मौजूदा सरकार ने दोषी युवक को सजा भी दी पर कोंग्रेसी नेता इसे मुद्दे को लेकर शनिवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र किशनगढ़ में पहुचकर आदिवासियों का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान कर रहे है क्षेत्र से लगभग 2 सैकड़ा आदिवासियों ने खुले मंच से कोंग्रेस की सस्यता ली।कोंग्रेस पार्टी के युवानेता मानवेंद्र सिंह(मोनू राजा)द्वारा आयोजित आदिवासी सम्मान समारोह में आदिवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोनू राजा ने कहा कि क्षेत्र आदिवासी समाज पिछड़ा जरूर है पर सत्ता के नशे में भाजपा के नेता ये भूल रहे है कि जिन आदिवासी पर तुमने ये कृत्य किया है उसी की बदौलत आज सत्ता में राज कर रहे हो मम्मा तुम आदिवासियों के पैर धोकर इस कृत्य पर पर्दा नहीं डाल सकते बही मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष लखन पटेल सूर्यप्रताप सिंह,आबिद सिद्दिकी राजेश सिंह पायक,राजेश शर्मा,अरबिन्द सिंह(मतगंवा),राजेन्द्र सिंह(चौका),विजावर व्लोक अध्यक्ष बरुण पटना,महेंद्र राय,कैलाश कुशवाहा,राहुल परमार,छोटू राजा शैवाज एजाज खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाजार में फेरी लगाकर कोंग्रेस पार्टी जिंदाबाद के लगाए नारे आदिवासी सम्मान के बाद कोंग्रेस के जिलाध्यक्ष लखन पटेल के नेतृत्व में सभी कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने बाजार में फेरी लगाकर कॉंग्रेस पार्टी जिंदाबाद ,राहुल गांधी जिंदाबाद,जय-जय कमलनाथ के नारे लगाते हुए सभी से मुलाकात करते हुऐ कोंग्रेस पार्टी को जिताने का आग्रह किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button