ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने बोदा मोड़ पर गायों को कुचला 4 की मौत।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना अमानगंज सिमरिया मुख्य मार्ग के बोदा मोड़ पर आज सुबह करीब 4 बजे सिमरिया से तिघरा की ओर आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने गायों को कुचल दिया जहाँ 4 गायों की मौत हो गई व अन्य कुछ घायल हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों के साथ कांग्रेस नेत्री जीरा बाई पटेल ने घटना स्थल पर पहुँच कर गायों का पूजन किया व ग्रामीणों के साथ जे. के. सीमेंट के दोनों ओर मुख्य मार्ग पर गति अवरोधक लगाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गईं,जिससे अमानगंज सिमरिया मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप्प हो गया। घटना सूचना प्रशासन को मिलते ही सिमरिया तहसील दार आशा चढ़ार ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर उनकी मागों पर शीघ्र ही आवश्यक कार्यावाही करने का भरोसा दिया इसके बाद ग्रामीणों द्वारा सड़क से उठकर जाम खोला गया तब आवागमन चालू हो सका।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button