IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : चांदमारी ने मुस्लिम क्रिकेट प्रतियोगिता का ख़िताब किया अपने नाम 8 ब्रदर्स के इमरान बने मेन ऑफ द टूर्नामेंट

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबूरोड़। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मोके पर मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी, आबूरोड़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मुस्लिम लीग नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच में चांदमारी टीम ने 8 ब्रदर्स को हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। वही प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 8ब्रदर्स टीम के इमरान को चुना गया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। जश्ने ईद मुबारक मोके पर इस्लामिया स्कूल परिसर में आयोजित 10 दिवसीय प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार की रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता के संयोजक लईक अहमद व शाहिद भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार कि रात्री को मुख्य अतिथि फिरोज छिपा, युनुश भाई चांडिजा, मोहम्मद चांडिजा, अशरफ ठेकेदार, दिलावर खान पठान, हाजी सलीम खान पठान, सलीम अब्बासी द्वारा फाईनल मैच का विधिवत टॉस करवाते हुए शुरू किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फिरोज छिपा द्वारा दोनों टीमो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज मे ऐसी प्रतियोगिता आपस मे भाईचारा व सद्भावना का माहौल बनाती है। आज में देख रहा हु की युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में भी काफी उत्साह का माहौल है। मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर हाजी सलीम खान ने कहा कि मुस्लिम युवा आज हर क्षेत्र में अपना जोहर दिखा रहे है।

खेलो की साथ साथ आज प्रशासनिक उच्च पदों पर हमारे बच्चे सफलता प्रात कर रहे है। आज इस सफल आयोजन के लिए में पूरी मुस्लिम यूथ कमेटी का आभार प्रकट करता हु उन्ही के प्रयासों से आयोजन सफल हुआ है। इस दौरान हाजी शमशेर खान,हाजी शौकत नागोरी, हाजी सलीम भाई घोसी, एडवोकेट रईस कुरेशी, हमीद चांडिजा, डॉ शेर मोहम्मद, रफीक मोयल,अरबाज खान, शाहिद भाटी, अब्दुल रहमान, मोहम्मद जुनेद आदिल, हैदर अली, जलाल चांडिजा, सद्दाम हुसेन सहित मुस्लिम यूथ व मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। 6 विकेट से चांदमारी टीम ने जीता खिताब फाईनल मैच में 8 ब्रदर्स टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 190 रन बनाते हुए चांदमारी टीम को 191 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में चांदमारी टीम के बल्लेबाज फैजल व फरदीन की तूफानी बल्लेबाजी ने मात्र 5 ओवर में 2 विकिट के नुकसान पर जीत दर्ज की। फाईनल मैच का मेन आफ द मैच फरदीन को चुना गया। विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 8 ब्रदर्स टीम के इमरान को चुना गया। बेस्ट बॉलर चांदमारी टीम के आरिफ व बेस्ट बल्लेबाज चांदमारी टीम के फैजल को चुना गया। वही यंग प्लेयर जूनियर टीम के मोईन कुरेशी, सीनियर खिलाड़ी अशरफी टीम के मकसद भाई व इन्टरतेरमेंट खिलाड़ी जिगर क्लब के रमजान को चुना गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button