Udham Singh Nagar News : श्रम विभाग में लोगों की बढ़ी भीड़, अधिकारियों के सामने बढ़ी परेशानी
रिपोर्टर दीपक सिंह दानू उधम सिंह नगर
उत्तराखंड। श्रम विभाग के कार्यालय के बाहर इन दिनों श्रमिकों और आम लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। विभिन्न कामों और समस्याओं को लेकर लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिससे विभागीय अधिकारियों के सामने भी व्यवस्था संभालने की चुनौती बढ़ गई है। मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रमिक अपने दस्तावेज लेकर कार्यालय के बाहर खड़े दिखाई दिए। कई लोग अपनी समस्याओं के समाधान और संबंधित कार्यवाही की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते नजर आए।

लोगों का कहना है कि उन्हें अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, भीड़ अधिक होने के कारण कार्यालय परिसर में अव्यवस्था की स्थिति भी बन रही है। श्रमिकों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए और कार्यालय में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
अब देखना होगा कि श्रम विभाग की ओर से लोगों की बढ़ती भीड़ और शिकायतों को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।
1-श्रम विभाग श्रम परिवर्तन अधिकारी श्री तन्मय पंत जी
2-ऑपरेटर प्रियांशु शर्मा
3-अनु सेवक जयपाल शर्मा



Subscribe to my channel