IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चोरी की घटना का सफल अनावरण: चोरी के पम्पिंगसेट के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पनियरा श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना पनियरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण 1. राजू पुत्र बसंत, 2. श्री भागवत पुत्र बनारसी एवं 3. पप्पू पुत्र रामाजय उर्फ लोहा को दिनांक 22.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का 01 अदद पम्पिंगसेट बरामद किया गया। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.राजू पुत्र बसंत, निवासी ग्राम गांगी टोला भेड़िया थाना पनियरा जनपद महराजगंज, उम्र करीब 41 वर्ष।
2.श्री भागवत पुत्र बनारसी, निवासी ग्राम गांगी टोला भेड़िया थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 45 वर्ष।
3.पप्पू पुत्र रामाजय उर्फ लोहा निवासी करमौरा राजी टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 31 वर्ष।

बरामदगी-
– 01 अदद चोरी का पम्पिंगसेट।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 247/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पनियरा
2.उ0नि0 रविकान्त यादव
3.हे0का0 अनिल कुमार सिंह
4.का0 पवन यादव
5.का0 संदीप सिंह
6.का0 हिमांशु श्रीवास्तव
7.का0 दिलीप चौधरी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button