Uttar Pradesh News : डम्फर से हुई सड़क दुर्घटना में 04 व्यक्तियों की मृत्यु के मामले में वांछित चालक गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक निचलौल श्री योगेन्द्र राय के नेतृत्व में थाना निचलौल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 228/2026 धारा 281/105/324(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 22.08.2026 को अभियुक्त राहुल कुशवाहा पुत्र संजय कुशवाहा निवासी जंगल शाहपुर पोस्ट सिंघापट्टी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 22 वर्ष, अपने पिता के साथ थाना निचलौल उपस्थित हुआ। अभियुक्त द्वारा अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत किया गया, जिसके अवलोकन से पाया गया कि उक्त लाइसेंस व्यवसायिक/परिवहन वाहन चलाने हेतु वैध नहीं है। इसके बावजूद अभियुक्त द्वारा डम्फर संख्या UP53 JT 5551 जैसे भारी वाणिज्यिक वाहन को हाईवे पर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाया गया, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई।
उक्त दुर्घटना में रवि पुत्र रामव्यास, शनि पुत्र रामक्यास एवं विवेक पुत्र स्व0 संतोष, निवासीगण पंचमा थाना निचलौल, जनपद महराजगंज तथा रिकेश पुत्र श्रीपत वियार निवासी गोगहरा, थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर की मौके पर मृत्यु हो गई थी। थाना निचलौल पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल कुशवाहा को दिनांक 22.08.2026 को समय 12:10 बजे थाना निचलौल में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: 1.राहुल कुशवाहा पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान:
थाना निचलौल परिसर, जहां अभियुक्त स्वयं उपस्थित हुआ।
गिरफ्तारी का दिनांक व समय:
22.08.2026, समय 12:10 बजे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1.प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र राय
2.हे0का0 विवेक राव
3.हे0का0 रजनीश सिंह
4.का0 विशाल सिंह


Subscribe to my channel