ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सगरा का नवनिर्मित भवन चढ़ा भ्रष्टाचार कि भेंट, निर्माण कार्य मे जमकर हुआ भ्रष्टाचार,

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा जिले मे सरकारी बिल्डिंगो के निर्माण कार्य मे जमकर भ्रष्टाचार किया जाता है यह बात किसी से छिपी नहीं है, यही बानगी देखने को मिली है विकास खंड रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगरा मे बनाई गई हायर सेकेण्डरी स्कूल के नव निर्मित भवन मे, जानकारी के अनुसार सगरा मे हायर सेकेंडरी स्कूल भवन को करोड़ों कि लागत से तो बनाया गया है, लेकिन स्कूल भवन जो उद्घाटन के पहले ही भरभरकर गिरने लगा है, जी हाँ स्कूल भवन मे गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया है, निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य मे जमकर भ्रष्टाचार किया गया है, मौक़े पर जब मीडिया कि टीम ने नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया तो देखने मे आया कि स्कूल कि दीवाल भरभराकर गिर रही है, शौचालय के टैंक मे सरिया कि जगह बांस डालकर कंक्रीट किया गया है, आपको बता दें कि करोड़ों की लागत से भवन का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन अब स्कूल के निर्माण व उसकी गुणवत्ता पर बड़ा शवाल खड़ा हो गया है,

ठेकेदार द्वारा धराशाई हुए भवन को फिर से जोड़कर काले कारनामे को छुपाने का काम भी किया जा रहा है, यदि करोड़ों रूपये के इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता कि जांच कराई जाए तो कई लाख का घोटाला उजागर हो सकता है, अब शवाल यह उठता है कि करोड़ों रूपये स्वाहा हो जाने के बाद भी स्कूल भवन क्यों गिरने लगा ? दरअसल यह जांच का विषय बन गया है, तय मापदंडों का पालन ना होने से भवन बनने के बाद कई जगह दरारें पड़ गई है क्यों ? इतना ही नहीं समयावधि पूरी होने के बाद भी आखिर भवन का उद्घाटन क्यों नहीं किया गया, यह बड़ा सवाल है, लेकिन इन सवालों का जबाब देने को कोई तैयार नहीं है, सम्बंधित मामले मे जिला प्रशासन को ध्यान देने कि आवश्यकता है l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button