ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जी एस यू लखनादौन बनेगा निःशुल्क कोचिंग देकर शिक्षा की मिशाइल जी एस यू प्रथक ब्लॉक इकाई धूमा का हुआ गठन बारह सेक्टरों के गठन के साथ बैठक हुई संपन्न

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

जिला सिवनी के ब्लॉक लखनादौन में संचालित जी एस यू ब्लॉक कार्यकारिणी की बीते दिन काफी लंबे समय के बाद ब्लॉक स्तरीय बैठक रखी गई थी जिसमें जी एस यू के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा बैठक के मुख्य एजेंडों मैं चर्चा की गई। जी एस यू ब्लॉक लखनादौन टीम के द्वारा गांव गांव निःशुल्क कोचिंग संचालित करते हुए जी एस यू ग्रामीण स्तर से करेगी शिक्षा को मजबूत। सही समय पर सही मार्गदर्शन एवं सहयोग ना मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राएं सीमित शिक्षा स्तर तक ही सिमट जाते हैं। आई ए एस और आई पी एस लेवल की शिक्षा और मार्गदर्शन ग्रामीण छात्रों को आर्थिक स्थिति के कारण मिल ही नहीं पाती है। इसलिए गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन छात्र संगठन लखनादौन ने पी एस सी और यू पी एस सी जैसी कोचिंग क्लासों को जरूरत मंद छात्रों हेतु निःशुल्क संचालित करेगी जिससे की दबे कुचले और पिछड़े हुए बच्चो का भविष्य भी शिक्षा की ओर मजबूत बन सके जल्द ही गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन छात्र संगठन ब्लॉक लखनादौन में निःशुल्क कोचिंग खोलने हेतु छात्रों और युवाओं के सहयोग से कोचिंग सेंटर खोलने हेतु बाध्य रहेंगे। इसके साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी के मुख्य नेतृत्व में प्रथक ब्लॉक इकाई धूमा का गठन किया गया जिसमें नव युवाओं की सौंपी गई नई जिम्मेदारी समस्त नव नियुक्त पदाधिकारी निभाएंगे अपना किरदार गांव गांव जाकर आगे बढ़ाएंगे पिछड़े समाज को। प्रथक ब्लॉक इकाई के अलावा अन्य सेक्टरों की भी दी गई मुख्य जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारी और सेक्टर अध्यक्ष के रूप मैं। बैठक के दौरान समाज के लिए कार्य करने वाले मुख्य मार्गदर्शकों के द्वारा दिया मार्गदर्शन। जिसमें छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देने पहुंचे एडवोकेट शिव चंद्रवंशी जी, डॉ. रत्नेश तेकाम जी, वरिष्ठ जी एस यू के जिम्मेदार राजकुमार कुमरे जी इन मार्गर्शकों के द्वारा मुख्य रूप से शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु किया गया प्रेरित।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button