IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News खबर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के सीएम राइज पब्लिक स्कूल के पीछे से मिल रही है यह कल शनिवार शाम को दो पक्षो में गाय घुसने को लेकर विवाद हो गया गाली गलौज से शुरू हुआ

 ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

पोहरी। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के सीएम राइज पब्लिक स्कूल के पीछे से मिल रही है यह कल शनिवार शाम को दो पक्षो में गाय घुसने को लेकर विवाद हो गया गाली गलौज से शुरू हुआ यह विवाद लाटी कुल्हाडी तक पहुच गया पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है जानकारी के अनुसार पप्पू पुत्र नेनू बंजारा उम्र 45 साल निवासी ग्राम डाडा थाना सुरवाया की गाय उसके पड़ोसी शंकर बजारा, बल्लू बंजारा, राणा बंजारा, मोहन बंजारा के खेत में घुस गई थी, बताया जा रहा कि जिसके बाद उसने उस गाय को बांध लिया था जब पप्पू बंजारा अपनी गाय वापस लेने गया तो दोनों पक्षों में वाद मुंह हो गया। मुंह वाद के दौरान गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सभी लोगों ने पप्पू की मारपीट कर दी इसके बाद जब पप्पू के परिजनों को मारपीट के बारे में पता चला तो वह भी एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पंक्षों में जमकर मारपीट हुई पप्पू की भावी ने यह भी बताया की आरोपी रोजाना गायों को गाडी में भरकर काटने के लिए भिजवाते है हमने जब ऐसा करने से रोका तो सभी लोगों ने एक राय होकर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट समेत कई विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है इनके खिलाफ शिकायत दर्ज अतर सिंह पुत्र बाबू बंजारा उम्र 22 साल निवासी शिव कॉलोनी मचा खुर्द थाना पोहरी की शिकायत पर आरोपित पप्पू बंजारा, बन्ना बंजारा, भरत बंजारा, दरबार बंजारा निवासीगण बड़े पुल के पास शिव कॉलोनी पोहरी के खिलाफ जबकि पप्पू बंजारा पुत्र नेनू बंजारा उम्र 45 साल निवासी ग्राम डाड़ा थाना सुरवाया की रिपोर्ट पर शंकर बंजारा, बल्लू बंजारा, राणा बंजारा, मोहन बंजारा निवासीगण निवासी शिव कॉलोनी मचा खुर्द थाना पोहरी के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button