ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News श्रावण के पावन महीने में बाबा महाकाल को जल अभिषेक के लिए ।50 किलोमीटर अधिक दूरी आला खेड़ा से महिला निकली कलश यात्रा लेकर।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

उज्जैन के बाबा महाकाल को सावन के इस पावन महीने में शिवभक्त बड़ी दूर दूर से कावड़ लेकर जल अभिषेक के लिए आते हैं। बाबा महाकाल को सावन माह में जल चढ़ाने का अपना एक अलग ही विशेष महत्व है । कहा जाता है की ,बस इसी बात पर विश्वास करके श्रद्धा और भक्ति के साथ कई भक्त बाबा महाकाल भोलेनाथ को जल चढ़ाते हैं। इसी पावन अवसर पर उज्जैन बाबा महाकाल से, लगभग 50 किलोमीटर दूर ग्राम आला खेड़ा से कई महिलाएं बाबा महाकाल के भजन गाती हुई पांव, पैदल सिर पर कलश लेकर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए। और एक लोटा जल चढ़ाकर बाबा से कृपा दृष्टि पाने के लिए रविवार को सुबह 9:00 बजे से निकल गई है। यह दिन-रात चलकर सोमवार को उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन करेगी। बाबा महाकाल पर अटूट विश्वास को लेकर यह महिलाएं 50 किलोमीटर पैदल चल पड़ी है। इनको मालूम है कि पैदल चलना है ,और ऊपर से पानी भी बरस रहा है। फिर भी श्रद्धा और विश्वास के आगे इन्होंने हार नहीं मानी। और भक्ति भाव से भजन करते हुए बाबा महाकाल के दर्शन के लिए निकल चुकी हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button