ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सीएम हेल्प लाईन मे बिजावर प्रदेश में पहले स्थान पर

जून माह में प्राप्त कुल शिकायतो का संतुष्टि पूर्ण निराकरण में ग्रेडिंग के आधार पर बिजावर नगर परिषद को मिले 100 प्रतिशत अंक

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश

बिजावर  शासन के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाईन नंबर के माध्यम से नगरीय निकाय क्षेत्र के लोगो की शिकायतें प्राप्त कर उनका निराकरण किया जा रहा है। जिसमें जून माह मे प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने पर बिजावर नगर परिषद ने मध्यप्रदेश के 52 जिलों की 396 नगरीय निकायों में अच्छी रैकिंग के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा जिले की समस्त नगरीय निकायों को सीएम हेल्प लाईन में आने वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए उनक ा निराकण कराने के निर्देश दिए। नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मीवीर सिंह यादव , उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं सीएमओ संतोष सैनी के मार्गदर्शन में उपयंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति, सफाई प्रभारी रामकुमार पांडे, राजस्व प्रभारी अशोक कुमार साहू एवं शाखा प्रभारी अम्बर सोनी द्वारा समय सीमा के अंदर सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए उनका निराकण कराया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button