ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सड़क दुर्घटना भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत

भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत-  

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

नौरोजाबाद टीआई ने तत्काल युवक को गाड़ी से निकाल अपने वाहन से जिला चिकित्सालय भेजा

उमरिया  जिले के करकेली मुख्यालय में रात्रि 11:00 बजे के लगभग एन एच 43 स्थित पंजाबी ढाबा के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस जाने से कार में अचानक आग लग गई और इतना जोरदार ठोकर लगा कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गये। मौके से नौरोजाबाद टीआई ज्ञानेंद्र सिंह उमरिया से लौटकर नौरोजाबाद की ओर जाते वक्त ढाबा में भोजन कर रहे थे तभी कार दुर्घटना का शिकार हो गई, तत्काल टीआई ज्ञानेंद्र सिंह व अनुराग सिंह, अनुभव शुक्ला आदि लोग ने मानवता दिखाते हुए तत्काल पहुंचकर कार में लगी आग से युवक को बाहर निकाल कर अपने वाहन से जिला चिकित्सालय भेजे, जहां जिला चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया बीती रात्रि 11 के लगभग युवक अपनी कार से नौरोजाबाद से उमरिया की ओर जा रहा था जो अनियंत्रित गति से कार चला रहा था कार में युवक अकेले ही रहा जिसका नाम लोकेश प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी दुबे कॉलोनी उमरिया का रहने वाला है। घटना की जानकारी लगते ही शहर में मातम फैल गया। दिन में 11 बजे युवक के शव का पीएम करवा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button