ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सिविल सेवा की तैयारी का नवीन बेच 26 जुलाई को शुरू होगा

नवीन बैच का रजिस्ट्रेशन जारी,अंतिम तिथि 25 जुलाई

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ : सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए खुशखबरी, क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा संचालित फ्री कोचिंग क्लासेस का नया बैच गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल टीकमगढ़ क्रमांक-1 पर 26 जुलाई से सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शुरू होने जा रहा है। इस न्यू बैच के लिए 19 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। छात्र छात्राएं उत्साह से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। संयुक्त संचालक, निःशुल्क कोचिंग क्लासेस, आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा, रामलखन मीणा ने बताया है कि यूपीएससी एवं एमपीपीएससी के न्यू बैच के लिए अभ्यर्थी सुबह 8 बजे 10 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टीकमगढ़ क्रमांक एक पर उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर सकते हैं  नवागत कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार नवीन बैच शुरू किया जा रहा है और इस नवीन बैच की संपूर्ण निगरानी कलेक्टर द्वारा खुद की जाएगी। जिससे सिलेबस के अनुसार लेक्चर समय सीमा में पूर्ण कराए जा सके। कलेक्टर श्री शर्मा चाहते हैं कि इस नवीन बेच में अधिकारियों द्वारा भी उपस्थित होकर नियमित लेक्चर प्रदान किए जाये।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button