उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News स्वयं के छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

19.07.2023 को ग्राम मढ़सौन, सौनपट्टी निवासी एक महिला द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि  13.07.2023 को उसके जेठ प्रकाश राम द्वारा वादिनी के साथ बलात्कार किया गया व वादिनी के माता- पिता द्वारा वादिनी के घर आकर समझाने पर जेठ प्रकाश राम द्वारा उनके साथ मारपीट व गाली- गलौच की गई। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अभियुक्त प्रकाश राम, उपरोक्त के विरूद्ध धारा-376/323/504 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष जाजरदेवल, श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी व का0 सुरेन्द्र रौतेला द्वारा दिनांक- 20.07.2023 को अभियुक्त प्रकाश राम पुत्र नारायण राम, निवासी- मढ़सौन पट्टी सौनपट्टी, वड्डा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 37 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button