ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बमीठा पुलिस का बड़ा खुलासा चोरी गई बोलेरो को 72 घण्टे मे जप्त कर 03 आरोपियो को किया गिरफ्तार

  घटना में प्रयुक्त वाहन डिस्कवर मोटरसाइकिल सहित तीनों आरोपियों गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

बमीठा : 18/07/23 को फरियादी प्रजेश साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 45 साल निवासी खजुराहो रोड़ बमीठा ने थाना उपस्थित आकर फरि. की बोलेरो कार क्र. एमपी 16 बीडी 0397 को रात्री मे अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले जाने सबंधी रिपोर्ट किया । रिपोर्ट पर थाना बमीठा पर अप क्र 253/23 धारा 379 ता0हि0 की कायमी की गई। कायमी उपरान्त श्री ललित शाक्यवार पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय छतरपुर रेन्ज छतरपुर तथा श्री अमित सांघी पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर के निर्देशन, श्री विक्रम सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर , श्री मनमोहन सिंह बघेल एसडीओपी महोदय खजुराहो के मार्गदर्शन मे निरी पी आर डाबर थाना प्रभारी थाना बमीठा के नेतृत्व मे टीम गठित कर अज्ञात आरोपीगण तथा चोरी गई बोलेरो की तलाश शुरू की गई। निरी पी आर डाबर थाना प्रभारी थाना बमीठा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा उच्च कार्य दक्षता का प्रदर्शन करते हुये होटल फोरसीजन के पास सागर रोड़ छतरपुर से चोरी गई बोलेरो क्र एम पी 16 बीडी 0397 कीमती करीबन 10,00,000 रू. को आरोपीगण
1. मुख्य आरोपी उम्र 22 साल
2. सह आरोपी उम्र 45 साल
3. सह आरोपी उम्र 19 साल सभी निवासी सिचाई कालोनी छतरपुर के कब्जे से जप्त की जाकर आरोपीगणो को घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया जिनको माननीय न्यायालय जेआर पर पेश कर पुलिस रिमांड में लेकर अन्य अपराधों में खुलासे हेतु कार्यवाही जारी है। उक्त कार्य मे निम्न पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो का विशेष योगदान रहा- निरी पी आर डाबर थाना प्रभारी बमीठा, निरी कमलेश साहू थाना प्रभारी थाना सिविललाइन , उप निरी राजकुमार तिवारी थाना सिविललाइन ,सउनि अशोक शर्मा, सउनि कमलेश दुबेदी, प्रआर हरीराम वर्मा,प्रआर योगेन्द्र तिवारी , आर नीकेश यादव, आर हरि प्रकाश, आर नवीन चौरसिया , आर कमल सिंह, आर अजय प्रताप, आर शिवप्रताप, आर भूपेन्द्र, चालक प्रआर धर्मेन्द्र सिंह जाटव, प्र. आर. जयराम अहिरवार प्र. आर. संदीप तोमर, आर राहुल भदौरिया सायबर सैल।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button