Madhya Pradesh News थाना कांटाफोड द्वारा अवैध शराब के विरुध्द की गई बड़ी कार्यवाही

रिपोर्टर जीतेन्द्र सिंघी देवास मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक देवास संपत उपाध्याय के द्वारा अवैध शराब के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी बागली के मार्गदर्शन में थाना कांटाफोड पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी के. एल. बरकडे द्वारा उनि नरेंद्र अम्करे, आरक्षक राहुल भुपेंद्र की टीम गठित की जाकर लक्की पिता जितेंद्र जायसवाल निवासी ग्राम खल बेडगांव को दबिश देकर पकड़ा आरोपी लक्की से 400 क्वाटर देशी मदिरा प्लने शराब एवं मारुती 800 कार सहित कुल मश्रुका करीबन एक लाख रुपये को जप्त किया गया। आरोपी लक्की के विरुध्द थाना कांटाफोड पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी लक्की द्वारा उक्त शराब महेश मीणा निवासी लोहारदा से खरीदना बतायी हैं। सतवास तहसील संवाददाता जीतू सिंगी !




Subscribe to my channel