ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Uttar Pradesh News अधिशासी अधिकारी द्वारा झूठी आख्या लगाकर जनता व उच्चाधिकारियों को किया जा रहा है भृमित

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद  के लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 55 पूर्वी मुस्तफाबाद का है जहां पर शिकायतकर्ता द्वारा जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गई थी। कि किसी रास्ते में जलभराव हो रहा है। और रास्ता कच्चा होने की वजह से पूरा रास्ता कीचड़ से भरा हुआ है। जिसकी वजह से आने- जाने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों द्वारा भरे हुए पानी को तो निकाल दिया गया था। लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा मांग की गई थी कि उस रास्ते में कम से कम इतना मलवा तो डलवा दिया जाए जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े लेकिन काफी समय बीत जाने तक कोई भी कार्रवाई नगर पालिका परिषद के अधिकारियों द्वारा नहीं की गई उसके बाद शिकायतकर्ता ने फिर से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर रास्ते में मलबा डलवाने की मांग की लेकिन लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों को झूठी आख्या दिखाते हुए बताया गया कि शिकायतकर्ता से बात कर ली गई है और शिकायतकर्ता की मांग है कि वहां पर रास्ता और नाली का निर्माण कराया जाए।जबकि शिकायतकर्ता द्वारा मांग की गई थी कि कम से कम रास्ते में इतना मलबा डलवा दिया जाए की लोगों को निकलने में परेशानी ना हो लगातार लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों द्वारा झूठी आख्या लगाकर उच्च अधिकारी व जनता को भ्रमित किया जा रहा है। आखिर कब जा कर लोनी नगर पालिका परिषद से भ्रष्टाचार व झूठी आख्या लगाने का यह खेल खत्म होगा या जिस अधिकारी को झूठी आख्या लगाकर यह दिखाया जा रहा है की शिकायतकर्ता से वार्ता की गई और समस्या का समाधान भी करा दिया गया। वह इस तरह के अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं यह एक बड़ा सवाल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button