छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या बच्चों के भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित नजर आए

रिपोर्टर विजय दिवाकर बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर अभिभावकों के साथ पहुंचे चंद्रप्रकाश सूर्या ने कलेक्टर से गुजारिश करते हुए बताएं कि होली क्रॉस स्कूल लाल खदान के प्रबंधक के द्वारा सभी अभिभावकों की मीटिंग ली गई, मीटिंग में बताया गया कि आरटीई मे जो बच्चे पढ़ते हैं उनका खर्च सरकार देती है किंतु विगत 4 सालों से बच्चों का पैसा शासन के द्वारा नहीं मिला है जिसके कारण उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है, अंत में स्कूल प्रबंधक ने सभी पलकों से कहा कि जो पैसा सरकार देती है वह अभी आप दीजिए तभी हम आपके बच्चों को पढ़ा पाएंगे और उनको 22 जुलाई से होने वाले परीक्षा में बैठा पाएंगे अन्यथा मैं बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठ आऊंगी, परेशान अभिभावकों ने कलेक्टर साहब से मिलकर निवेदन किया कि उनके बच्चों को परीक्षा में बैठने दिया जाए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए कलेक्टर महोदय ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत किए और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो टूक में कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा स्कूल प्रबंधक कल होने वाले परीक्षा में बच्चों को शामिल करेंगे अगर इन्हें शामिल नहीं करेंगे उनकी मान्यता खतरे में आ जाएगी, कलेक्टर महोदय ने यह भी आश्वस्त किया कि सभी स्कूलों का पेमेंट बहुत जल्द शासन से प्राप्त हो जाएगा उन्हें लेटर लिखा जा चुका है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button