Madhya Pradesh News आखिरकार बीजेपी ने बिजावर के बेलगाम मंडल अध्यक्ष राममनोहर तिवारी को हटाया : छतरपुर सहित कुल 7 मंडलो में मंडल अध्यक्षों को हटाया गया

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
राममनोहर तिवारी की अपने आप में थी डबल इंजन की सरकार माता जी सरपंच ग्राम पंचायत खैरा कला ऊपर से राममनोहर तिवारी मंडल अध्यक्ष बिजावर आए दिन शासकीय कर्मचारियों और गरीब लोगों व निचले तबके के लोगों को दिखाता रहता था दंबगई पत्रकारों से उलझना पड़ा महंगा भाजपा ने बिजावर के बेलगाम मंडल अध्यक्ष राम मनोहर तिवारी को आखिरकार उनके पद से हटा दिया आपको बता दें कि बिजावर मंडल अध्यक्ष सत्ता का रौब झाड़कर अधिकारियों, कर्मचारियों, नेताओं व पत्रकारों को धमकाते थे। सोशल मीडिया में उनका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था राममनोहर तिवारी कई बार विवादों में रहा है लेकिन इस बार पत्रकारों से उलझना महंगा साबित हो गया 6 अन्य मंडल अध्यक्ष भी हटाए गए जिसमें छतरपुर नगर मंडल शामिल है। छतरपुर जिले में कुल 19 मंडलों में से 7 मंडल अध्यक्ष हटाए गए हैं इन सभी की शिकायतें पार्टी फोरम पर की गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी द्वारा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह को लिखे पत्र में जिले में 7 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। छतरपुर नगर में रविंद्र मिश्रा, बिजावर में भरत सिंह परिहार, महेवा में मुकेश घोष, हरपालपुर में अजीत सिंह तोमर, लुगासी में हरिश्चंद्र अहिरवार, नौगांव में गजेंद्र सोनकिया,खजुराहो में गौरव बघेल को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Subscribe to my channel