IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सरकारी स्कूल का टीचर छात्राओं की अस्मत से खेल रहा

रिपोर्टर अशोक कुमार अमेठी उत्तर प्रदेश

अमेठी में एक सरकारी स्कूल का टीचर छात्राओं की अस्मत से खेल रहा था. रोज किसी ना किसी छात्रा को शिकार बनाता और फिर उन्हें धमकी देकर उनका मुंह बंद कर देता था. लेकिन इस बार एक लड़की ने अपने परिजनों को आपबीती सुना दी. इसके बाद दर्जनों की संख्या में अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया. खबर मिली तो एसडीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे. पीड़ित छात्राओं के बयान लिए और फिर आरोपी टीचर को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. वहीं अभिभावकों की शिकायत पर अमेठी पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला अमेठी में मोहनगंज थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलईपुर का है. पुलिस के मुताबिक इस स्कूल में आरोपी टीचर रामकृष्ण की तैनाती प्रधानाध्यापक के रूप में है. आरोप है कि आए दिन वह इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था. वहीं कोई लड़की विरोध करती तो उसे जान से मारने और स्कूल से बाहर करने की धमकी देता था. चूंकि यहां गरीब परिवारों की लड़कियां ज्यादा हैं. इसलिए कोई भी लड़की शिकायत नहीं करती !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button