ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के जिला बदर के आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने आज किया गिरफ्तार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा पुलिस अधीक्षक श्रीमान विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश पीयूष शुक्ला उर्फ सार्जन उर्फ लादेन पिता अनूप शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली रीवा का जो श्रीमान दंडाधिकारी महोदय जिला रीवा द्वारा दिनांक 25/05/23 को जिला रीवा एवं आस पास के जिलों से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था जो बिना अनुमति लिए अपने घर में छुपकर रह रहा था और अपराधियों को बढ़ावा दे रहा था जिसे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 511/23 धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध कायम कर पेश न्यायालय किया गया l आरोपी एक कुख्यात किस्म का आरोपी है जो हर वक्त किसी भी तरह की घटना करने के फिराक में रहा है जिस कारण आरोपी का जिला बदर किया गया था जिसके खिलाफ थाना कोतवाली में 12 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है l
आरोपी:- पीयूष शुक्ला उर्फ सार्जन उर्फ लादेन पिता अनूप शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली रीवा

महत्वपूर्ण भूमिका:- उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सउनि.महेन्द त्रिपाठी.आर 268 देवेंद्र सिंह आर 394 मुहीउद्दीन खान आर.156 रवि पांडेय एवं कोतवाली पुलिस टीम

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button