Madhya Pradesh News अभाविप उज्जैन महानगर के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व NSUI के विरोध में नारेबाजी करते हुए टॉवर चौक पर सीएम अशोक गहलोत एवं NSUI का पुतला फूका ।

रिपोर्ट हेमंत राजपूत मध्य प्रदेश
उज्जैन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री रितीक नागर ने बताया की राजस्थान के जोधपुर में 15 जुलाई 2023 शनिवार को हुई 17 साल की नाबालिग जनजाति छात्रा के साथ हुए गैंगरैप के आरोपियों को राजनेतिक दबाव के कारण व अपनी सरकार की नाकामी छुपाने के लिए राजस्थान सरकार आरोपियों को संरक्षण देने का काम कर रही है और जब जोधपुर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओ द्वारा छात्रा की आवाज बन आरोपियों की फांसी की मांग कर रहे थे तब उन पर राजस्थान सरकार की कटपुतली बन चुका पुलिस प्रशासन एबीवीपी कार्यकर्ताओ पर लाठी चार्ज कर उन्हे जेल में डालती है । यह घटना दर्शाती है कि राजस्थान में नारियों पर आत्याचार व गुंडाराज फैला हुआ है । NSUI द्वारा मध्यप्रदेश में आदोलन कर भ्रम फ़ेलया जा रहा है की आरोपी ABVP के कार्यकर्ता है परंतु आरोपियों का एबीवीपी के नहीं है ना उन पर कोई ABVP का दायित्व है ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट मत है की दोषियों को फासी की सजा हो । इस दौरान महानगर सहमंत्री अश्विन रघुवंशी , आदर्श चौधरी , रितिक शिंदे , साक्षी यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





Subscribe to my channel