छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News टोनही कहकर प्रताडित कर मारपीट करने वाले आरोपीयो को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी: 

(01)सौरभ सिंह बरगाह उम्र 21 वर्ष
(02)शिव सिंह बरगाह उम्र 60 वर्ष
(03)शंकर सिंह बरगाह उम्र 26 वर्ष
(04)त्रिलोक सिंह बरगाह उम्र 30 वर्ष
अभी साकिनान पीपरसत्तीस थाना अकलतरा

आरोपीयो के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 34 भादवि टोनही प्रताडना अधिनियम की धारा 4,5 के तहत की गई कार्यवाही

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया  20.07.2023 को अपने घर के बाहर बैठी थी उसी समय मोहल्ले का सौरभ सिंह बरगाह घर के सामने आया और प्रार्थिया को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये बोलने लगा कि मेरी बहन छोटी को जादू टोना कर दी हो उसे पागल बना दी हो बिमार कर दी हो कहकर खीचते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने घर के पास तक ले गया जहां उसके परिजन शिव सिंह बरगांह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह एवम सौरभ सिंह बरगाह चारो मिलकर एक राय होकर तुम टोना जादू करते हो कहकर मारपीट कर चोट पहुचाये है की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 361/23 294,506,323,34 भादवि टोनही प्रताडना अधिनियम की धारा 4,5 कायम कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना दौरान आरोपीगण (01) सौरभ सिह बरगाह उम्र 21 वर्ष (02) शिव सिंह बरगाह उम्र 60 वर्ष (03) शंकर सिंह बरगाह उम्र 26 वर्ष (04) त्रिलोक सिंह बरगाह उम्र 30 वर्ष सभी साकिनान पीपरसत्ती थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 21.07.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सत्यकला रामटेके, उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि अरूण कुमार सिंह आरक्षक विवेक ठाकुर, विरेश सिंह, शेषनारायण साहू का योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button