ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News   नागपुर पहुंचे PWD मंत्री दादा भुसे, बोले- दुर्घटनाओं से समृद्धि महामार्ग पर खड़े हो रहे सवाल

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

नागपुर: लोकनिर्माण विभाग मंत्री दादा भूसे शुक्रवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे। भूसे समृद्धि महामार्ग का निरिक्षण करने पहुंचे थे। नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारो से बोलते हुए भूसे ने कहा कि, “लगातार दुर्घटनाओं से महामार्ग परियोजन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए हम कई उपाय योजना करने वाले हैं, जिसमें लॉन्ग टर्म और शार्ट टर्म दोनों शामिल होंगी।” भूसे सुबह 11 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे और सीधे महामार्ग का निरिक्षण करने निकल गए। मंत्रिमंडल विस्तार और नए मत्रालय के बटवारे के बाद यह पहला मौका है, जब भूसे नागपुर पहुंचे। समृद्धि महामार्ग राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण है। लाखो की संख्या में लोग इस महामार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीते दिनों कई दुर्घटना इस महामार्ग पर हुई है। आप स्वीकार करें या न करें लेकिन इसके कारण इस परियोजना पर संशय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस कारण इस सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओ को कम करने का आदेश दोनों ने दिया है। उन्होंने कहा कि, “महामार्ग पर होने वाली दुर्घटना किस तरह कम किया जा सके, इसको लेकर आज बैठक होने वाली है। इस दौरान शार्ट और भविष्या के लिए उपाय जिससे दुघटनाओं को कम किया जा सके इसको लेकर बात की जाएगी। इसी के साथ वहां जाकर स्थिति को देखकर जो जरुरी है और जल्द से जल्द उपाय किया जा सकता है उसे करेंगे। जरुरी उपाय उठाने में देरी होने के सवाल पर मंत्री ने कहा, “दुर्घटना के कई कारण है। जिसमें सड़क के कारण दुर्घटना हुई है, इसका अनुपात बहुत कम है। टेक्नीकल गलतियां, वाहन चालक की लापरवाही, वाहन चलाते समय नींद आना ऐसे बहुत से कारण है। इन सभी को कैसे ठीक किया जा सकता है आज इसपर घटन चर्चा करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button