Chhattisgarh News विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ।
वहीं, हंगामे के बीच एक अलग ही नजारा देखने तो मिला। सदन में चर्चा के दौरान नेता एक दूसरे को I LOVE YOU कहते दिखाई दिए।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
दरअसल, सदन में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को और मंत्री कवासी लखमा को मैं I LOVE YOU कह सकता हूं। इस पर मुख्यमंत्री खड़े होकर बोलने लगे कि अजय जी कल मेरे चेहरे की तारीफ कर रहे थे, आज लखमा को I LOVE YOU बोल रहे हैं। अजय जी शौक बदल गए हैं आपके। इस दौरान मुख्यमंत्री के हाव-भाव देखकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। जब सदन में बीजेपी विधायक ने I LOVE YOU कहा तो पूरा सदन हंसने लगा। सदन में प्रश्नकाल के दौरान खाद्यान्न योजना में गड़बड़ी के आरोप में सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष के जवाब से असंतुष्ट सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
क्या है पूरा मामला
बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले ने स्पीकर से पूछा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि I LOVE YOU किसे कहा जाता है। इस पर अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि मोहले जी आप तो I LOVE YOU के एक्सपर्ट हैं। इसी दौरान कांग्रेस विधायक अरुण बोरा ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि अजय जी की उम्र I LOVE YOU बोलने की है क्या? ऐसे में फिर मेरा क्या होगा? इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है। इस पर अरुण वोरा ने आपत्ति जताई। साथ ही चंद्राकर ने कहा कि I LOVE YOU हम किसी को भी बोल सकते हैं और इसी के साथ एक बार फिर से सदन ठहाकों से गूंज उठा। बीजेपी ने कांग्रेस के वादे को बनाया मुद्दा, सदन में याद दिलाई 2018 की घोषणा, जानें क्या है मामला mमंत्री ने कहा- कोई गड़बड़ी नहीं मिली विधानसभा में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि 2022-23 में स्टॉक के सत्यापन के बाद अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया था। उनके मुताबिक हाईकोर्ट में 34 याचिकाएं दायर !


Subscribe to my channel