ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News आज छतरपुर में निकलेंगी आम आदमी पार्टी की बदलाव पदयात्रा, पंजाब से विधायक अमन शेर सिंह कल्शी होंगे शामिल।

छतरपुर नगर के ऑडिटोरियम हॉल में होगा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर  आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली और पंजाब की तरह पूरी ताकत के साथ मध्यप्रदेश में भी चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश में आप ने अपनी गतिविधियों तेज कर दी है | भाजपा की भ्रष्ट राजनीति को उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश मे बदलाव पदयात्रा निकाली जा रही है| जिसके तहत आज छतरपुर में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी पंजाब के बटाला से विधायक माननीय अमन शेर सिंह कल्शी मुख्य अतिथि तथा प्रदेश सचिव माननीय अमित भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में छतरपुर जिला इकाई के नेतृत्व में छतरपुर नगर में पधार रहे हैं। छतरपुर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के सह प्रभारी विधायक अमन शेर सिंह कल्शी की गरिमामयी उपस्थिति में आज दोपहर 3:00 बजे बदलाव पदयात्रा गल्ला मण्डी मानस भवन से शुरू होगी। बदलाव पदयात्रा गल्ला मंडी मानस भवन से होते हुए ऑडिटोरियम तक जाएगी। बदलाव पदयात्रा के बाद ऑडिटोरियम हॉल में कार्यकर्ता संवाद होगा माननीय अमन शेर सिंह कल्शी आप कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी रणनीति हेतु राजनैतिक प्रशिक्षण देंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button