ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पुलिस अधीक्षक ने टीकमगढ़ नगर के व्यापारियों की ली गई बैठक

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में टीकमगढ़ नगर के व्यापारी मंडल के सदस्यों के साथ बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं व्यापारियों के मध्य सुरक्षा एवं नगर की ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों से व्यापारिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरा अच्छी क्वालिटी के अधिक संख्या में लगाने तथा उनका मेंटेनेंस रखने एवं रात के समय रोशनी की व्यवस्था करने, बाजार एवं कॉलोनियों में प्राइवेट गार्ड रखने, घर को सूना न छोड़ने, किरायेदारों की सूचना संबंधित थाने में देने, अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर फैलाकर न रखने हेतु बताया गया। इसके साथ साथ व्यापारियों से सुझाव एवं उनकी समस्याएं जानकर उनका निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर एसडीओपी टीकमगढ़ सुश्री प्रिया सिंधी, कोतवाली प्रभारी श्री मनीष कुमार सहित नगर के व्यापारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button