Madhya Pradesh News जनपद पंचायत पलेरा के प्रतिभागियों को दिया गया जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
पलेरा :जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला टीकमगढ़ के पलेरा जनपद पंचायत के सरपंच, सचिव तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों हेतु एक दिवसीय आवासीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आज होटल इन्फिनिटी टी-माल नगर भवन रोड,जनपद टीकमगढ़ में दिया गया। ज्ञातव्य है कि इस प्रशिक्षण में उन प्रतिभागियों को बुलाया गया हेै जिन्होंने तीन माह पूर्व आयोजित प्रथम चरण में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया था। प्रशिक्षण में जल श्रोतों का विकास उनका पुर्नभरण, पेय जल योजना का प्रचालन व रखरखाव, फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से गुणवत्ता जांचने व गंदले पानी की उचित व्यवस्था जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण मे विशेष रूप से ग्राम में जल आपूर्ति प्रणाली के परिचालन,भविष्य की प्रतिबद्वता एवं सहभागिता, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की भूमिका-जल संरक्षण संचयन-प्रबन्धन, जल गुणवत्ता निगरानी और मूल्यांकन तथा समुदाय द्वारा नल कनेक्शनों की कार्यात्मकता की निगरानी एवं सामुदायिक अंशदान पर चर्चा की गयी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यपालन यंत्री श्री जीतेन्द्र मिश्रा, पी.एच.ई. विभाग टीकमगढ के मार्गदर्शन में भारत सरकार के की-रिसोर्स सेंटर सपोर्ट फॉर इम्प्लीमेन्टेशन एन्ड रिसर्च“ के निदेशक डॉ शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के संरक्षण में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण समापन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किये गये एवं प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने ग्राम पेयजल योजनाओं को अपनी देखरेख में लेने व संचालित करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम का संचालन के.आर.सी. सपोर्ट फॉर इम्प्लीमेंटेशन एण्ड रिसर्च के वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन श्री आर.एन. ओझा तथा सहयोगी रिसोर्स पर्सन श्री केदारनाथ मिश्रा, श्री इन्द्रसेन वर्मा, श्रीमती नर्वदा भारती, श्रीमती रोशनी तिवारी एवं श्री वीरेंद्र परमार के द्वारा किया गया।




Subscribe to my channel