ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना के बेच 2 के आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार संपन्न

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ : मध्यप्रदेश शासन के अटल बिहारी बाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना के बेच 2 में जनसेवा मित्रों की नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी जिसमें चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में टीकमगढ़ जिले से प्राप्त आवेदनों में से 180 आवेदकों को दूसरे चरण साक्षात्कार हेतु चयनित किया गया था। चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण साक्षात्कार दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2023 को आईटीआई कॉलेज टीकमगढ़ में संपन्न हुआ, जिसमें 18 जुलाई को टीकमगढ़ एवं बल्देवगढ़ ब्लॉक के चयनित आवेदकों को दस्तावेजों का सत्यापन एवं साक्षात्कार हुआ एवं 19 जुलाई को जतारा एवं पलेरा ब्लॉक के प्रथम चरण के चयनित आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार संपन्न हुआ। साक्षात्कार चयनित होने वाले सभी आवेदकों को मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के रूप में शासकीय योजना के जमीनी स्तर पर सशक्त क्रियान्वयन के लिए काम करेंगे। साक्षात्कार 3 सदस्य कमेटी के द्वारा हुआ, जिनमें डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील तोमर, मुख्यमंत्री फेलो श्री प्रतीक चौकसे, एवं शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अभिमन्यु सिंह ने सभी आवेदकों का साक्षात्कार लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button