Madhya Pradesh News जिला अनूपपुर न्यूज़ , नगर पालिका क्षेत्र पसान के भालू माडा क्षेत्र अंतर्गत खुलेआम बिक रहा है गांजा ,कम उम्र के बच्चे बूढ़े जवान नशा करके हो रहे हैं पागल , उपलब्धता के आधार पर क्षेत्र में बढ़ रही है
गांजा पीने वालों की निरंतर संख्या, व्यापार , किनके संरक्षण पर चल रहा है लगातार अवैध धंधा , क्यों नहीं की जा रही है इन पर कानूनी कार्रवाई ?

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
अनूपपुर के नगर पालिका क्षेत्र पसान मैं भालूमाडा , जमुना , ग्रामीण क्षेत्र बदरा तथा सीमावर्ती कई गांव मे इस समय गांजा का व्यापार बड़ी जोर शोर से चल रहा है , जिससे इस क्षेत्र के निवासरत लोगों तथा समाज पर इस नशा जहर का बड़ी तीव्रता से असर हो रहा है , बूढ़े क्या जवान स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी इसकी हर जगह उपलब्धता के आधार पर लगातार बढ़ते क्रम से धूम्रपान कर रहे हैं , इस नशा का प्रकोप हर घर पर ,लोगों के दैनिक जीवन में लगातार सेवन से बड़े दुष्परिणाम कारक है ? क्षेत्र में हर दिन बढ़ते क्रम पर गांजा पीने वालों की संख्या बढ़ने से गांजा का व्यापार भी बढ़ते क्रम पर ही की जा रही है , क्या इस क्षेत्र में गांजा के बिक्री करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करना संभव है ? किन लोगों के द्वारा यह नशा का जहर क्षेत्र ,समाज , लोगों के हर घर तक विक्रय करके पहुंचाने में ,अपनी अहम भूमिका निभाते हुए , मन मुताबिक निर्भीक होकर गांजा व्यापार का अवैध कार्य कर रहे हैं ? क्या क्षेत्र के मानव जीवन समाज पर इस नशा के बढ़ते क्रम पर सेवन से हो रहे दुष्परिणाम पर अंकुश होना संभव या जरूरी नहीं है ?

Subscribe to my channel