ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उज्जैन शहर की खुशनुमा फिजा बिगाड़ने की नाकाम कोशिश करते हुए एक विशेष समुदाय के दो नाबालिग और एक अन्य के खिलाफ दबाव बनाकर बिना किसी जाँच के गंभीर अपराधों की धाराओं में पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है,

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

उज्जैन शहर गंगाजमना तेहजीब एवं भाईचारे से जाना जाता है।  कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक बेबुनियाद और झूठा विडियो का सहारा लेकर उज्जैन शहर को बदनाम करने का षड़यंत्र और उज्जैन शहर की खुशनुमा फिजा बिगाड़ने की नाकाम कोशिश करते हुए एक विशेष समुदाय के दो नाबालिग और एक अन्य के खिलाफ दबाव बनाकर बिना किसी जाँच के गंभीर अपराधों की धाराओं में पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा नियम के विरूद्ध जाकर बिना जाँच के मकान ध्वस्त कर दिया है और एक विशेष समुदाय को षडयंत्र पूर्वक बदनाम करने का प्रयास किया गया है जबकि जिस आधार पर और जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। जिस तरह नियम के विरूद्ध जाकर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा यह कार्यवाही की है उन सभी अधि कारियों की निष्पक्ष जांच कर इन पर प्रकरण दर्ज किया जावे और प्रभावित व्यक्ति को जिसका मकान तोड़ा गया है उसको मुआवजा दिया जाये और जिन एक विशेष समुदाय के विरूद्ध दबाव में असत्य झूला प्रकरण बनाया गया है उक्त प्रकरण की वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जाँच कराई जाये इन सब बातों को लेकर आज उज्जैन शहर काजी खलीकुर्रहमान साहब के नेतृत्व में उज्जैन शहर के सभी उलेमाओं के साथ एक प्रेस कान्फ्रेंस ली गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button