Madhya Pradesh News महामृतुंजय मंदिर से चोरी गया फरियादिया का मंगनसूत्र बरामत कोतवाली पुलिस द्वारा संदेही को पकड़ पूझताझ कर किया खुलाशा

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादिया श्रीमती रंजना शुक्ला पति राजेश शुक्ला निवासी घोघर की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया की आज मैं महामृतुंजय मंदिर किला दर्शन करने आई थी दर्शन करके जैसे ही बाहर आई मेरे गले में मंगलसूत्र नही था इसी प्रकार से वहा दर्शन करने वाली कई महिलाओं के मगलसूत्र नही था मंदिर परिसर में बहुत खोजबीन करने पर मंगल सूत्र नही मिला फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली रीवा में अपराध क्रमांक 505/2023धारा 379आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमान विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने पुलिस टीम गठित कर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल किला परिसर के सभी व्यक्तियो की चेकिंग की गई जिसमे दो महिलाएं चोरी के मंगल सूत्र लिए पकड़ी गई जिन्हे अभिरक्षा में पूछताझ किया गया आरोपिया ने अपना नाम 1. सरोज सोनी पति द्वारिका प्रसाद सोनी निवासी जिला सीधी हाल उपराहटी 2. रेखा सोनी पति मोहन सोनी निवासी बिछिया रीवा का होना बतायी आरोपी से विस्तृत पूझताझ करने पर महिला आरोपी ने जुर्म कबूल किया जिस पर से आरोपीया के कब्जे से 5नग मंगलसूत्र बरामद कर आरोपीया को पेश न्यायालय किया गया l
आरोपीया:- 1. सरोज सोनी पति द्वारिका प्रसाद सोनी निवासी जिला सीधी हाल उपरहटी 2. रेखा सोनी पति मोहन सोनी निवासी बिछिया रीवा
बरामद सम्पत्ति:- 05 नग मंगलसूत्र कीमती 1,25,000/- रूपये
महत्वपूर्ण भूमिका:- थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, प्रआर. तुलसीदास साकेत, लेखराज सिंह, मप्रआर. सुमन साकेत, मआर. सुनीता सोलंकी, सोनाली गुप्ता

Subscribe to my channel