छत्तीसगढ़मनोरंजन

Chhattisgarh News कांकेर सरस्वती शिशु मंदिर बरदेभाठा कांकेर में वार्षिकोत्सव सम्पन्न

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कांकेर नगर से जुड़े सरस्वती शिशु मंदिर बरदेभाठा कांकेर में वार्षिक उत्सव पर विद्यालय केछात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामचरण कोर्राम जनपद अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य, ग्राम सरपंच ईश्वरी नेताम के विशेष आतिथ्य ,राजेंद्र गौर जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा की अध्यक्षता, टिकेंद्रप्रताप देव दुग्गा जिला उपाध्यक्ष सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति कांकेर, मनोहर सिंह ठाकुर, श्रीमती मुकेश्वरी नाग श्रीमती गोदावरी यादव की उपस्थिति में सरस्वती ऊं भारत माता चित्र के समक्ष पूजा वंदना से हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दिए जाते हैं और संस्कार के लिए शिशु मंदिर का नाम पूरे भारत भर में प्रसिद्ध है।

,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र गौर ने भी विस्तार पूर्वक सरस्वती शिशु मंदिर में दिये जा रहे शिक्षा पर प्रकाश डाला। सरस्वती शिशु मंदिर के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बहुत ही आकर्षक मन मोहक नृत्य प्रह्सन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर बरदेभाटा के पूर्व छात्रों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य राजकुमार यादव,सुश्री रूपा सोनी,कुमारी सुनीता यादव खिलेश्वर साहू युवराज नागवंशी एवं विद्यालय समिति तथा पालकगण ग्रामवासी का योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button