IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News विधायक रामचंद्र यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर व चौकी सैदपुर का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या विधायक रामचंद्र यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में सास बेटा बहू मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के चारों तरफ जलभराव दिखाई पड़ा।जिसको देखते हुए वह कार्यक्रम को संपन्न करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ का औचक निरीक्षण किया।व खामियों के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।उन्होंने कहा कि मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में अब साफ सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।जिससे कहीं भी जलभराव ना हो उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के डॉक्टर समशेर कुमार को आदेशित करते हुए कहा कि आप एक स्टीमेट बनाइए।जिससे बाउंड्री व साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को सुधारा जा सके।औचक निरीक्षण करते हुए विधायक ने सैदपुर चौकी का भी निरीक्षण कियाजिसके चलते चौकी सैदपुर के चारों तरफ साफ सफाई कराने को आदेशित किया।व रहने खाने की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके इसके लिए उच्च अधिकारियों से बात भी की। एवं सैदपुर चौकी में हो रहे निर्माणाधीन मंदिर के बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर भाजपा नेता तेज तिवारी।राकेश तिवारी,निर्मल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button