Uttar Pradesh News : गिनीज बुक में नाम दर्ज होने की खुशी में सुमेरपुर में किया गया पौधरोपण

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
सुमेरपुर, हमीरपुर। पर्यावरण संरक्षण समिति–सुमेरपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का नाम लंदन वर्ल्ड ऑफ लिम्का/ग्रीन बुक में दर्ज होने की खुशी में रोटी राम बाबा की तपोस्थली गायत्री तपोभूमि में विशाल लगभग छह फुट ऊंचे पीपल के पौधे का पौधरोपण किया गया।
बताया गया कि पौधे को डॉ. देवीदीन अविनाशी जी द्वारा अविनाशी सतलोक एवं औषधीय फूल-फल लघु उद्यान, PWD स्टोर में स्वयं पल्लवित एवं संरक्षित किया गया है। इसी पौधे को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के संदेश के साथ तपोभूमि में रोपित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पीपल केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति, आस्था और जीवन का प्रतीक है। एक पौधा लगाना केवल मिट्टी में हरियाली रोपना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर जीवन की सौगात देना है।
पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण मिल सके। समिति का उद्देश्य सुमेरपुर नगर को हरा-भरा बनाना और प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए लगातार कार्य करना है।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति के संतोष कुमार कुशवाहा ‘ग्रीन मैन’, राजेश सहारा, मुनीर खान पत्रकार, रामआसरे, पवन टेलर, शिवकुमार, सिद्धीक मंसूरी, संतोष कुमार मान्यता प्राप्त पत्रकार सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण अभियान बताया गया।


Subscribe to my channel