ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : चोरी की बाइक से पहुंचे थे गौकश, पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: रतनपुरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त समेत दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक रास गौवंश, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, चोरी की एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।




Subscribe to my channel