Madhya Pradesh News बजरंग दल के कार्यकर्ता ने गौ तस्कर और गौवंश से भरी जाइलो को धर दबोचा

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
बीती रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता को खुफिया सूत्रों से पता चला कि एक जाइलो प्रतिदिन उमरेठ मोडोंगरी से होते हुई गौ तस्करी करती है जानकारी पता लगते ही बजरंग दल जिला सह संयोजक आकाश पवार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष व विहिप व बजरंग दल जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश पवार, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख राकेश धुर्वे, विलास पवार, राकेश ठाकरे जी, राकेश गुर्वे जी छिंदवाड़ा से मुल्ताई रोड पर गौ तस्करी करने वाली गाड़ी की नजर जमाए हुए थे। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया कि लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर एक जाइलो जिसमे गौवश भरे थे बंजारी माता मंदिर की मोड़ में बजरंग दल के कार्यकर्ता को देखते ही तेज रफ्तार कर भागने लगी बजरंग दल कार्यकर्ता को संदेह होते ही बंजारी मोड़ से गाड़ी का पीछा किया गया लवाघोगरी थाने को त्वरित सूचना देते हुई गाड़ी का पीछा करने मैनिखापा से हिरावाडी के पास गाड़ी छोड़ कर भाग खड़े हुए जिसमे से एक आरोपी सोनू बेलवंशी पकड़ा गया जाइलो वाहन क्रमांक MH04es9913 में छः नग गौ वंश बड़ी कुरकर्ता के साथ भरे हुए थे गौ वंश और गाड़ी को लवाघोगरी थाना के सुपुर्द कर दी गई । गाड़ी को रोकन में हीरावाड़ी खंड बजरंग दल के कार्यकर्ता जिसमे प्रखंड गौरक्षा प्रमुख नीरज उइके , प्रखंड संयोजक साहिल जगदेव ,प्रखंड बलोपासना प्रमुख विजय उपराले, आशीष माइस्कर का विशेष योगदान रहा । कुछ ही दिन दिन हुई गौ तस्करी और अन्य विषय को लेकर विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल ने कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया था । पर गौ तस्करों के हौसले बुलंद इसके पीछे किनका हाथ सोचने योग्य बात है ।




Subscribe to my channel