ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जैन आचार्य कामकुमारनंदी की हत्या के विरोध में मुनिया पर अत्याचार का किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी मुनिराज की निर्मम हत्या का विरोध व हत्यारों पर त्वरित कार्यवाही हेतु ज्ञापन दीया बेलगावी जिले में चिकोड़ी तालुक में नंदी पर्वत पर स्तिथ जैन तीर्थ पर विराजमान जैन आचार्य पूज्य श्री 108 कामकुमार जी मुनिराज की दिनांक 5 जुलाई 2023 निर्मम हत्या कर हत्यारों ने मृत शरीर के टुकड़े – टुकड़े कर बोर वैल में डाल दिये, जिससे सम्पूर्ण भारत ही नहीं विश्व के जैन समाज में दुख व रोष व्यापत है।
आज इस ज्ञापन के माध्यम से हम विश्व जैन संगठन की निम्न मांगो का समर्थन करते हुए विरोध रैली के माध्यम प्रशासन से मांग की गई !
1. पूज्य आचार्य श्री 108 कामकुमार नंदी जी मुनिराज की हत्या की साजिश का जल्द से जल्द खुलासा हो!
2. कर्नाटक के DGP पुलिस या SP बेलगावी दुःखद घटनाक्रम पर वीडियो संदेश जारी करें!
3. जैन ट्रस्ट द्वारा आरोपियों को 6 लाख रुपये उधार देने के स्थान पर जैन मुनि द्वारा रुपये उधार देने की गलत व झूठी न्यूज़ बंद हो।
4. निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाएँ!
5. कर्नाटक में जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज जरूवाखेड़ा ने ज्ञापन सौंपा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button