ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कांटाफोड़ संकुल के अतिथि शिक्षक को 5 माह से नहीं मिल वेतन

रिपोर्टर जीतेन्द्र सिंघी देवास मध्य प्रदेश

सतवास जितु सिंगी – कांटाफोड़ संकुल  अंतर्गत कलेक्टर दर से भी कम दर पर अपना परिश्रम देकर शिक्षा के स्तर को सुधारने वाले अतिथि शिक्षक गत सत्र के 4 माह के वेतन को विगत 5 माह से तरस रहे है जबकि नियमित शिक्षकों का वेतन तय समय सीमा पर हस्तांतरित कर दिया जाता है । एक ओर शिक्षा के स्तर में हाईस्कूल से लेकर प्राथमिक शाला तक परिणाम सुधारने में अतिथि शिक्षक अपना शत प्रतिशत देता है वही अपनी जीवन व अपने परिवार को पालने के लिये जिस पर निर्भर रहता है वही 4 महीने से अपना जीवन बसर करने में स्वयं को असहज मानता है।ज्ञात हो कि वर्ग 3 में 5000,वर्ग 2 में 6975 व 1 में न्यूनतम 9000 रुपये प्रतिमाह की दर से अतिथि शिक्षकों से कार्य लिया जाता है चुकि 4 माह बीत जाने पर भी अपने आर्थिक संतुलन को बनाने में विफल नजर आ रहा है। इसी कड़ी में संकुल कांटाफोड़ अंतर्गत समस्त अतिथि शिक्षकों ने अपने मानदेय हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के नाम का ज्ञापन संकुल प्राचार्य राकेश तिवारी को सौपा। इस दौरान अतिथि शिक्षक मनीष मालवीया,अहमद अली,मनीष शर्मा,आनन्द जोशी,संदीप अमरेश,गीता पटेरिया,ऋषभ परमार, कंचन जोशी,दीपिका बिल्लोरे,शालीन हरनिया, संदीप जायसवाल,धर्मेंद्र सावनेर उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button