छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News परसा ईस्ट के कोयला खदान में उत्पादन बंद होने के करीब ग्रामीण हंगामे के मूड में

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

उदयपुर तहसील में स्थित आरआ वीयूएनएल परसा ईस्ट बासेन कोयला खदान में उत्पादन बंद होने की कगार पर पहुंचने से खदान में नौकरी कर रहे ग्रामीणों को एक बार फिर रोजगार जाने की चिंता सताने लगी है ग्राम परसा बांसेन साल्ही फतेहपुर घाटबर्रा तारा जनार्दनपुर सहित 9 ग्रामों के ग्रामीणों ने साल्ही मोड़ पर एकत्रित होकर आगे की रणनीति पर चर्चा की तथा खदान चालू रखने शासन प्रशासन से मांग की । मांग पूरी ना होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया है कि पिछले 1 साल से खदान के विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन इसकी सुनवाई अब तक नहीं हुई है नतीजा हमारे सामने नौकरी और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया है ठेका कंपनियों ने अपनी मशीनों की शिफ्टिंग शुरू कर दी है ,मशीनें नहीं रहेगी तो हमारी नौकरी भी चली जाएगी अपनी जमीन देकर खदान की नौकरी कर रहे ग्रामीणों को चिंता सताने लगी है

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button