छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News रायगढ़ जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर 2 भाईयों की हत्या कर दी गई।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 तमनार थाना इलाके के गोढ़ी गांव में आरोपी ने दोनों पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम हरि उरांव है और वह गोढ़ी गांव का रहने वाला है। आरोपी हरि उरांव ने अपने ही गांव के 2 भाईयों शत्रुघन चौहान (38) और उद्धव चौहान (40) पिता साधराम चौहान पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सिर पर कई वार होने से लहूलुहान लाश मिली। जमीन पर कब्जे को लेकर था विवाद पुलिस ने इस वारदात के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद बताया है, दोनों मृतक और आरोपी पड़ोसी थे, दोनों परिवारों के बीच जमीन संबंधी विवाद काफी समय से चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों भाई बदमाश थे, उनके पहले भी कुछ केस थाने में दर्ज हैं, और इन दोनों ने आरोपी के जमीन पर कब्जा कर लिया था। आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किए हैं। आरोपी ने कुल्हाड़ी से किए कई वार, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी जब्त कर लिया है। शवों के देखकर लग रहा है कि आरोपी ने दोनों पर धारदार हथियार से कई वार किए हैं। धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। वहीं इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द इसका पूरा खुलासा किया जाएगा। एक्सीडेंट का रूप देने के फिराक में था आरोपी पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात को कहीं और अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे डंप कर इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। जिसे बाद में पकड़ लिया गया। इस वजह से इस घटना में और भी लोगों के शामिल होने को आशंका जताई जा रही है, लेकिन पकड़ा गया आरोपी अकेले ही घटना को अंजाम देने की बात कह रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button