छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जर्जर भवन पर अध्ययन अध्यापन कार्य करने को विवश हैं तुनगुरी बालकाश्रम के बच्चे

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

इन दिनों छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जर्जर भवन को मरम्मत कराए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी स्कूल जतन योजना के तहत लाखों रुपया स्वीकृत कर जर्जर भवन को सुव्यवस्थित बनाए जाने का कार्य कर रही है तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार लापरवाह अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के लापरवाही के कारण बच्चे पूर्व की भांति जर्जर भवन पर बैठने को मजबूर हैं ऐसा ही मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुनगूरी जहां तुनगुरी के शासकीय बालक आश्रम के बच्चे जर्जर भवन पर अध्ययन अध्यापन कार्य करने को मजबूर हैं तथा सुध लेने वाला कोई नहीं है इस संबंध में मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता के द्वारा बताया गया कि उक्त बालाकाश्रम के लिए नया भवन स्वीकृत हो गया है स्वीकृति पश्चात टेंडर भी हो गई है निर्माण कार्य प्रारंभ होना बाकी है वही इस संबंध में सहायक आयुक्त डीपी नागवंशी ने बताया कि उक्त भवन निर्माण कार्य कराने हेतु स्वीकृति प्रदान करें टेंडर जारी हो गया है निर्माण कार्य प्रारंभ होने के पश्चात आगे परेशानी नहीं होगी यदि वर्तमान में इस प्रकार से परेशानी है तो संबंधित मामले की जांच करवाता हूं !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button