छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News विश्वा स्वसहायता समूह की महिलाएं आदर्श गौठान अफरीद में रीपा अंतर्गत प्राकृतिक पेंट का कर रही उत्पादन

 महिलाओं के जीवन में खुशहाली के रंग भर रहा गोबर से बना प्राकृतिक पेंट

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर  राज्य शासन द्वारा गोधन से बनने वाले प्राकृतिक पेंट के गुणों को देखते हुए प्रदेश में इसके निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम अफरीद के आदर्श गौठान में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत गोबर पेंट निर्माण यूनिट की स्थापना की गई है। यह जिले का पहला प्राकृतिक पेंट निर्माण यूनिट है। इस यूनिट में विश्वा स्व सहायता समूह के द्वारा प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर गोबर से पेंट का निर्माण कर रही हैं। यहां विभिन्न रंगों के पेंट का निर्माण कर शासकीय भवनों की भी रंगाई पुताई इस प्राकृतिक पेंट से की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी बम्हनीडीह ने बताया कि अब तक गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 6952 लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें से 3610 लीटर पेंट विक्रय कर लगभग 10 लाख रुपए का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गोधन न्याय योजना के तहत गोठनों में गोबर से वर्मी कंपोस्ट के साथ-साथ अन्य उत्पादों का निर्माण महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। जिसमे से एक गौ उत्पाद गोबर से बनाई जा रही गोबर पेंट भी है। पर्यावरण के अनुकूल है प्राकृतिक पेंट – गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक ऊष्मा रोधक, किफायती एवं गंध रहित गुण पाये जाते हैं। गुणों को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समस्त शासकीय भवनों की रंगाई हेतु गोबर से प्रकृतिक पेंट के उपयोग के निर्देश दिये गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button