Maharashtra News मुंबई में आज गुरुवार भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूलों में छुट्टी, कई इलाकों में भरा पानी

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र
मुंबई : जहां इस समय महाराष्ट्र में भारी बारिश से लोग परेशान हैं। वहीं राजधानी मुंबई में अब भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आज स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। यहां कई इलाके में जलजमाव की भारी स्थिति पैदा हो गई है। वहीं रियायशी इलाकों में पानी घुस गया है। बुधवार देर रात तक मूसलाधार बारिश भी हुई है। पिछले 24 घंटों में शहर में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मुंबई में फिर आज ऑरेंज अलर्ट
दरअसल बीते बुधवार सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने ऐसे में आज बारिश के आसार देखते हुए शहर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिन में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की होने की भी भविष्यवाणी की गई है। IMD मुंबई ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में में आज यानी गुरूवार के लिए “शहर और उपनगरों में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना” की भविष्यवाणी की है। वहीं स्थानीय नागरिक निकाय के अनुसार, आज दोपहर 1:23 बजे समुद्र में 4:23 मीटर का उच्च ज्वार भी आने की संभावना है।
वहीं IMD ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो ठाणे, पालघर, रायगढ़, नवी मुंबई पुणे, सतारा और रत्नागिरी, रेड अलर्ट पर हैं।
आज रायगढ़ जिले में भूस्खलन के चलते चार लोगों की मौत हो गई
जानकारी के अनुसार, कम से कम 100 लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भूस्खलन के स्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन बुधवार देर रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। इसके साथ ही भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Subscribe to my channel